सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sheetla Saptami... Mother's court echoed with cheersSheetla Saptami... Mother's court echoed with cheers

Gurugram News: शीतला सप्तमी...जयकारों से गूंजा माता का दरबार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Sheetla Saptami... Mother's court echoed with cheersSheetla Saptami... Mother's court echoed with cheers
विज्ञापन
श्रद्धा, विश्वास और उल्लास का संगम... श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बासी पकवान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला सप्तमी के मौके पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दरबार में पूजा अर्चना की। सुबह स्थानीय श्रद्धालुओं ने सोमवार की रात बने बासी पकवानों से शीतला माता मंदिर के पास पूजन के लिए बनी जगह पर अर्पित किया। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु परिसर में जगह-जगह परिवार समेत भोजन करते दिखे। आसपास के ग्रामीण परिवारों ने मेले में मीठे पूड़े, गुलगुले मीठे चावल, पूड़ी आदि से माता शीतला को भोग लगाया और माता शीतला से अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की। चैत्र मेले में रात के वक्त आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है।
मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर रात के वक्त भी खुला रहता है। मंदिर में 24 घंटे दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। नवरात्र के समय विभिन्न संगठनों के स्वास्थ्य शिविर और अन्य जागरूकता शिविर शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम पूरे मेले के दौरान रहेगी। 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस दौरान माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है। जीएमबीसीएल के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि चैत्र मेले के दौरान गुरुग्राम बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से शीतला माता मंदिर तक की बस सेवा शुरू करें ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो से भक्त को हो रही परेशानी

गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में मेले में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, शीतला कॉलोनी और माता रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु और वाहन चालक गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी रोहित और सोहन ने बताया कि प्रशासन को सीवर की सफाई कार्य मेले से पहले ही करवाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा हैं। ऐसी समस्या कई बार उत्पन्न हो चुकी है लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्थिति और भी खराब हो गई। निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि चैत्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सीवर लाइन की सफाई कराई जाए, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर न गुजरना पड़े और उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed