सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JCBs were used on 15 mobile toilets built at a cost of lakhs.

Gurugram News: लाखों की लागत से बने 15 मोबाइल शौचालयों पर चली जेसीबी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
JCBs were used on 15 mobile toilets built at a cost of lakhs.
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सोहना नगरपरिषद पर लगाया मनमानी का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। स्थानीय नगरपरिषद प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में घिर गया है। 10 साल पहले लाखों की लागत से अस्पताल मार्ग, स्टेडियम और राजीव गांधी पार्क जैसे प्रमुख स्थानों पर मोबाइल शौचालय लगाए गए थे, जिन्हें नगर परिषद ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। स्थानीय निवासियों ने सोहना नगरपरिषद पर आरोप लगाया है कि परिषद ने यह कार्रवाई बिना मंजूरी के की है।
लोगों का कहना है कि सोहना नगरपरिषद ने कस्बे में स्थापित 15 मोबाइल शौचालयों को मनमानी चलाकर जबरन जेसीबी से तोड़ दिया है। इसके लिए डीएमसी व सक्षम अधिकारी से मंजूरी नहीं ली गई है। न ही पार्षदों की बोर्ड बैठक में शौचालयों के तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सतबीर पहलवान, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, पूर्व पार्षद विजय आजाद, एडवोकेट अनुराग, राजू मित्तल, योगी समाज प्रधान सुरेंद्र योगी, अशोक गोयल आदि ने ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त गुरुग्राम को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
---------------------
मोबाइल टॉयलेट खस्ता हालत में थे, जिसके कारण उनको हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शौचालयों को हाइड्रा से हटाने का प्रयास किया गया था लेकिन हालत खराब होने के कारण वे टूट गए। इनके स्थान पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
- हरीश मेहता, सफाई निरीक्षक, नगरपरिषद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed