सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shops of encroachers will be closed: RS Bat

अतिक्रमण करने वालों की दुकान करवाई जाएगी बंद : आरएस बाट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Shops of encroachers will be closed: RS Bat
विज्ञापन
पटौदी सब्जी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे डीटीपी-ई आरएस बाट, दुकानदारों को लगाई फटकार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जिला नोडल अधिकारी और जिला नगर योजनाकार (ई) (डीटीपी-ई) आरएस बाट ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पटौदी की सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नाले के ऊपर और दुकानों के बाहर सब्जियां रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। आरएस बाट अपनी टीम और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ सोमवार को भी पटौदी पहुंचे थे। उस समय मुख्य चौक के पास अतिक्रमण करने वाली करीब सात दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया था।



मंगलवार को फिर निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को अतिक्रमण करते देखा गया। इस पर नोडल अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दुकानों को बंद करवाया जाएगा और एक-एक लाख रुपये तक का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी मंडी, मुख्य मार्ग, नौहटा चौक, व्यापारी मोहल्ला और नया गांव मोड़ का भी दौरा किया और जहां-जहां अतिक्रमण मिला, उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। आरएस बाट ने कहा कि अगर दुकानदारों को कोई समस्या है तो वे दो-चार दिन में समाधान के साथ उनके पास आकर बात कर सकते हैं लेकिन जनता की सुविधा सबसे पहले है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब लोगों के साथ न्याय होगा, लेकिन रेहड़ी लगवाकर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासन और नगर परिषद की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed