सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lack of parking space for auto-rickshaws has caused traffic jams, adding to the woes of drivers.

Gurugram News: ऑटो रिक्शा के पार्किंग की कमी से सड़कों पर जाम, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking space for auto-rickshaws has caused traffic jams, adding to the woes of drivers.
विज्ञापन
फोटो.....
Trending Videos


गुरुग्राम। शहर में ऑटो रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण ऑटो चालक सड़कों के किनारे ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो रिक्शा का अनियमित ढंग से खड़ा होना न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो संघ के अध्यक्ष योगेश ने कहा कि शहर में ऑटो रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। हमने कई बार प्रशासन से इस संबंध में मांग की है कि अलग-अलग स्थानों पर ऑटो स्टैंड बनाए जाएं, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रह सके। संवाद

बाइटस..........
दुकान के सामने रोजाना ऑटो खड़े रहते हैं। ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। जाम से व्यापार भी प्रभावित होता है। - कमल प्रसाद



बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में परेशानी होती है। सड़क पर जाम के कारण समय पर कहीं पहुंचना मुश्किल है। - सीमा शर्मा



ऑफिस जाने के दौरान रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। - अमित जैन



ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। कहने पर बोलते हैं कि हमारे लिए पार्किंग की सुविधा ही नहीं है। - विनय त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed