{"_id":"6a6d1250c6935ee414032c38","slug":"monitoring-of-garbage-vehicles-online-challan-for-traffic-violationsmonitoring-of-garbage-vehicles-online-challan-for-traffic-violations-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96264-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कचरा वाहनों की निगरानी, ट्रैफिक उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कचरा वाहनों की निगरानी, ट्रैफिक उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा वाहनों पर आईसीसीसी की नजर, लेन तोड़ने और नो एंट्री उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान
31 कचरा संग्रहण वाहन सीसीटीवी नेटवर्क से जुड़े, एआई आधारित ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम की तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के 31 कचरा संग्रहण वाहनों की रियल-टाइम निगरानी आईसीसीसी से होगी। इसके साथ ही एआई आधारित ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम के जरिए लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले और नो एंट्री में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ स्वत: ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे।
जीएमडीए ने कचरा संग्रहण वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर शहर के सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क से मैप कर दिए हैं। अब ये वाहन जहां भी गुजरेंगे, उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जाएगी। इससे कचरा परिवहन की निगरानी मजबूत होगी और रास्ते में कचरा गिराने या अनुचित निस्तारण जैसी शिकायतों पर संबंधित वाहन की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी, परिचालन क्षमता और जवाबदेही को और बेहतर बनाया जा रहा है। इससे संचालन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा।
विज्ञापन
वहीं, जीएमडीए और गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस एआई आधारित ट्रैफिक संचालन प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत मौजूदा सीसीटीवी कैमरों से लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहनों की स्वतः पहचान होगी और सिस्टम ऑनलाइन चालान तैयार कर वाहन मालिक के पते पर भेज देगा।
नो एंट्री पर भी नजर
इसके अलावा नो एंट्री क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर भी एआई आधारित निगरानी रखी जाएगी। वैध अनुमति वाले वाहनों की स्वतः पहचान कर उन्हें छूट मिलेगी, जबकि नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सिस्टम जनरेटेड ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे।