सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations underway to build a park in Badshahpur village

Gurugram News: बादशाहपुर गांव में पार्क बनाने की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to build a park in Badshahpur village
विज्ञापन
क्षेत्र के पार्षद, नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने की चर्चा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वार्ड-18 बादशाहपुर गांव में नए पार्क के निर्माण के लिए योजना बनाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में क्षेत्र के पार्षद, नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की और जगह का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद के जिला प्रभारी मुकेश जेलदार, वार्ड-18 के पार्षद सुमित जेलदार, ज्योति यादव और नगर निगम के जेई मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पार्क के लिए स्थल का जायजा लिया और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से बातचीत की। योजना के तहत करीब एक एकड़ क्षेत्र में पार्क बनाना है। पार्क में लोगों को बेहतरीन वातावरण देने के साथ-साथ सभी सुविधाएं दी जाएंगी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि पार्क के साथ-साथ आसपास की सड़कों की स्थिति में भी सुधार किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ज्योति यादव का कहना है कि किले के पास पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को सैर और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही सड़कों की मरम्मत होने से आवागमन भी सुगम होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुकेश जेलदार का कहना है कि जगह निर्धारित और बजट तय करने के बाद पार्क बनाने का काम शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed