{"_id":"69da8e0cd9536e24a301e215","slug":"procurement-halted-at-jatauli-grain-market-dispute-over-moisture-measurement-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84670-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जाटौली अनाज मंडी में खरीद रुकी, नमी माप को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जाटौली अनाज मंडी में खरीद रुकी, नमी माप को लेकर विवाद
विज्ञापन
अनाजमंडी में टै्रक्टर-ट्रालियों गेंहू से भरी खडी हुई।अनाजमंडी में टै्रक्टर-ट्रालियों गेंहू से भ
विज्ञापन
पटौदी। नई अनाज मंडी जाटौली में किसान शनिवार को दोपहर तक गेंहू की खरीद शुरू नहीं हो सकी। हालांकि गेट पास जारी किए गए, लेकिन गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। 8 और 9 अप्रैल को क्षेत्र में बारिश के कारण मंडी बंद रही थी। किसानों की परेशानी को देखते हुए व्यापार मंडल प्रधान अजय मंगला की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई।
अजय मंगला ने बताया कि समस्या नमी मापने को लेकर है। मंडी में खरीद एजेंसी हेंडी मीटर से गेहूं की नमी 11.5 प्रतिशत तक माप रही है, लेकिन वेयरहाउस गोदाम में अलग मशीन (प्रेसर राइज मीटर) से जांच करने पर नमी 14 प्रतिशत तक दिखाई दे रही है। इसी अंतर के कारण गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में दिक्कत आ रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक वेयरहाउस गोदाम में भी हेंडी मीटर का उपयोग नहीं किया जाएगा, तब तक अनाज मंडी में खरीद और लिफ्टिंग प्रक्रिया बंद रहेगी। बाद में प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक समस्या का समाधान किया जाएगा और दोनों जगह एक ही मीटर से जांच की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद करीब ढाई बजे गेहूं की खरीद दोबारा शुरू हुई। इस मौके पर जिला व्यापार मंडल प्रधान दिनेश गोयल सहित कई व्यापारी, किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली में युवा कांग्रेस बैठक में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं और सरसों समेत अन्य फसलों को बेचने में मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
वर्जन-- -
सुबह से मंडी में थे लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। ऐसे में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। -नरेंद्र सिंह
-- -- -- -- --
सुबह 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, लेकिन गेट पास होने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हुई। -मनोज कुमार
-- -- -- -- -
मंडी बंद होने की जानकारी पहले देनी चाहिए थी ताकि हम लोगों को परेशानी न हो। -प्रवीण कुमार
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन बाद में खरीद शुरू होने पर राहत मिली। -प्रमोद कुमार
-- -- -- -- -- --
बॉक्स-- -
मंडी से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से अब तक 3,79,222 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 1,13,511 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। अब तक करीब 13 हजार क्विंटल का उठान हुआ है, जबकि शनिवार को लगभग 3000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
Trending Videos

वर्जन
सुबह से मंडी में थे लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। ऐसे में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। -नरेंद्र सिंह
सुबह 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, लेकिन गेट पास होने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हुई। -मनोज कुमार
मंडी बंद होने की जानकारी पहले देनी चाहिए थी ताकि हम लोगों को परेशानी न हो। -प्रवीण कुमार
कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन बाद में खरीद शुरू होने पर राहत मिली। -प्रमोद कुमार
बॉक्स