फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raksha Bandhan 2026 Roadways buses to run from Gurugram to Lucknow

Raksha Bandhan 2026: बहनों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर, गुरुग्राम से लखनऊ चलेगी बस

Mon, 17 Aug 2026 04:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 17 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू हुई है। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम से चलकर शाम 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस सफर का किराया 810 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 Roadways buses to run from Gurugram to Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम बस डिपो से रवाना होकर शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ तक पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को इस सफर के लिए 810 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन

गुरुग्राम से लखनऊ जाने वाली यह बस पलवल, मथुरा और आगरा होते हुए आगे कानपुर, उन्नाव और लखनऊ की ओर जाएगी। रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक रहेगी। खासकर उन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें त्योहार पर गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ व मार्ग में पड़ने वाले शहरों तक जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेनों और निजी बसों में भीड़ बढ़ने के कारण रोडवेज बसों की मांग बढ़ जाती है। गुरुग्राम से लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस मिलने से यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे सफर अपेक्षाकृत आसान और सुविधाजनक रहेगा।

विज्ञापन

गुरुग्राम बस डीपो के सीआई दुलीचंद ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम से लखनऊ के लिए बस सेवा संचालित की जा रही है। फिलहाल इस रूट पर केवल एक बस चल रही है लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आते ही बसे बढ़ाई जाएगी। यात्रियों को निर्धारित समय पर बस डिपो पहुंचकर यात्रा करने की सलाह दी गई है। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस संचालन और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed