{"_id":"69da2dcdada829533e0e94fb","slug":"restoration-of-peace-under-the-shadow-of-the-police-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84646-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस के साये में शांति की बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस के साये में शांति की बहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में सामान्य होने लगे हालात, कंपनियों के बाहर अब भी पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर में कर्मचारियों के हंगामे और हड़ताल के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले काम बंद कर दिया था, जिससे कई कंपनियों का कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि, अब हड़ताल खत्म हो गई है और कर्मचारी धीरे-धीरे अपने काम पर लौट रहे हैं।
शनिवार को भी इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। रिचा एक्सपोर्ट, सत्यम ऑटो और मॉडलमा एक्सपोर्ट जैसी बड़ी कंपनियों के बाहर पूरे दिन पुलिस तैनात रही। हर कंपनी के बाहर करीब 10 से 15 पुलिसकर्मी मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की मौजूदगी से माहौल शांत बना हुआ है और किसी तरह की नई परेशानी सामने नहीं आई है। प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। मानेसर तहसील परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं, कंपनियों में कामकाज धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। कर्मचारी अब वापस काम पर लौट रहे हैं, जिससे उत्पादन भी पटरी पर आने लगा है। कर्मचारी निखिल ने बताया कि सरकार द्वारा वेतन बढ़ाने की घोषणा के बाद उन्हें उम्मीद है कि अब उनका वेतन वास्तव में बढ़कर मिलेगा। वहीं, कर्मचारी सतीष ने कहा कि पहले की तुलना में अब इलाके में पूरी तरह शांति है। उन्होंने बताया कि अब माहौल सामान्य हो रहा है और सभी लोग चाहते हैं कि आगे किसी तरह का विवाद न हो और काम सुचारू रूप से चलता रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्षेत्र में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कर्मचारी वापस काम पर लौटने लगे हैं और कंपनियों में काम फिर से शुरू हो रहा है। सुरक्षा के लिए कई कंपनियों के बाहर पुलिस बल तैनात है, जो लगातार निगरानी कर रहा है। -दर्शन यादव, एसडीएम, मानेसर
Trending Videos