{"_id":"6a67621b25f1e18c9b0d4f07","slug":"school-students-waved-the-tricolour-and-won-the-best-dance-team-title-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95900-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूली छात्रों ने लहराया तिरंगा, जीता बेस्ट डांस टीम का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूली छात्रों ने लहराया तिरंगा, जीता बेस्ट डांस टीम का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के एक निजी स्कूल के 13 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए इटली में आयोजित डांसिंग इटली- इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल एंड कॉन्टेस्ट में बेस्ट डांस टीम अवॉर्ड अपने नाम किया है। कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों की टीम ने 23 देशों की 47 प्रस्तुतियों के बीच समकालीन फ्यूजन ग्रुप डांस 11-13 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।
प्रस्तुति में बैले, कंटेम्पररी, जैज, लिरिकल डांस और कथक का समन्वय करते हुए पहचान, व्यक्तित्व और आत्म-खोज जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस उपलब्धि में डांस फैकल्टी आमिर सैफी, शिरिषा कंवर, आर्ट्स विभाग की प्रमुख रश्मि शर्मा और सेंट्रल आर्ट्स लीड नील सेनगुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल के आहा! आर्ट्स प्रोग्राम के तहत छात्रों को भारतीय शास्त्रीय, लोक और अंतरराष्ट्रीय नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण दिया जाता है।