सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action against those who burn garbage, establishment fined Rs 5000

Gurugram News: कचरे में आग लगाने वालों पर सख्ती, प्रतिष्ठान पर 5000 रुपये का जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those who burn garbage, establishment fined Rs 5000
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने कचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर निगम की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है ताकि शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके। सोमवार देर शाम राजीव चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर कचरे में आग लगाने का मामला सामने आया। उस समय अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका शहर का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर कचरे में आग जलती देखी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच में पता चला कि रोका नामक संस्थान के कर्मचारियों की ओर से कचरे में आग लगाई गई थी। इस पर निगम की टीम को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठान पर 5000 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि कचरे में आग लगाने से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी गई है जो कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed