फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers on SIR duty; teaching affected in Sohna's government schools.

Gurugram News: एसआईआर ड्यूटी में शिक्षक, सोहना के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

Wed, 19 Aug 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Teachers on SIR duty; teaching affected in Sohna's government schools.
- करीब दो माह से शिक्षण कार्य प्रभावित, अभिभावकों को बच्चों का कोर्स पूरा नहीं होने की चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का आरोप है कि करीब दो माह से शिक्षक एसआईआर कार्य में जुटे हैं, जिससे स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और बच्चों का कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है।
सोहना के राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है। दोनों स्कूलों में करीब 70 शिक्षक एसआईआर अभियान में लगाए गए हैं। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के बाद भी कई बार बिना पढ़ाई के लौटना पड़ रहा है। राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल राजबाला ने बताया कि करीब 25 शिक्षक एसआईआर ड्यूटी में हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 2800 छात्राएं पढ़ती हैं। यहां करीब 40 शिक्षक एसआईआर कार्य में लगाए गए हैं। इनमें छठी से आठवीं तक नौ, नौवीं से बारहवीं तक करीब 35 और प्राथमिक कक्षाओं के दो शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने जताई चिंता-
अभिभावक राजू, अमर सिंह, सुनील, अवतार और अशोक ने कहा कि शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच माह हो चुके हैं, लेकिन कोर्स पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों को एसआईआर ड्यूटी से हटाकर नियमित शिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed