फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Ayushman Arogya Mandirs in Bajghera and Bandhwari will be renovated.

Gurugram News: बाजघेड़ा और बंधवाड़ी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का होगा नवीनीकरण

Sun, 09 Aug 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
The Ayushman Arogya Mandirs in Bajghera and Bandhwari will be renovated.
-दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 16.55 लाख रुपये के टेंडर जारी, आठ महीने में पूरा होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंचायती राज विभाग ने जिले के बाजघेड़ा और बंधवाड़ी गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नवीनीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। नवीनीकरण पर कुल करीब 16.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूरा करने के लिए आठ महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है।
बाजघेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नवीनीकरण पर 8.97 लाख रुपये और बंधवाड़ी के केंद्र पर 7.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि दोनों केंद्रों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 14 अगस्त के बाद टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। नवीनीकरण के बाद दोनों गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

शहर में 30 अर्बन आरोग्य मंदिर भी खुलेंगे-
सरकार गुरुग्राम शहर में 30 अर्बन आरोग्य मंदिर शुरू करने की योजना पर भी काम कर रही है। इन केंद्रों का संचालन पीपीपी मोड पर प्रस्तावित है। इनका उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। केंद्रों पर डॉक्टर से परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोगों को बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed