फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The caravan of Kanwariyas is moving forward with faith and enthusiasm.

Gurugram News: आस्था और उमंग के साथ चल रहा कांवड़ियों का कारवां

Sun, 09 Aug 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
The caravan of Kanwariyas is moving forward with faith and enthusiasm.
जिले में जगह-जगह सजे शिविर, जलाभिषेक के लिए प्रमुख शिवालयों के कपाट 24 घंटे के लिए खुलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के पावन महीने में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंग गई है, जहां कांवड़ियों की भारी भीड़ से पूरा इलाका भगवामय हो गया है। जगह-जगह गूंजते जयकारों और सजे शिविरों के बीच मंगलवार को होने वाले महा-जलाभिषेक के लिए प्रमुख शिवालयों के कपाट 24 घंटे के लिए खोल दिए गए हैं। घंटेश्वर मंदिर, कादीपुर, भूतेश्वर मंदिर, सेक्टर 31, सरहौल, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में कांवड़िया शिविरों में विश्राम के लिए कांवड़ियों की टोली भजन कीर्तन करती नजर आई।

कंधे पर बिठाकर चल रहे हैं शिव की मूर्ति
फर्रुखनगर जा रहे कांवडिया रोहित भगवान शिव की मूर्ति कंधे पर बिठाकर घंटेश्वर मंदिर स्थित कांवड़िया शिविर विश्राम के लिए पहुंचे। रोहित ने बताया कि वे देश की सेना में हैं, उनकी पोस्टिंग कश्मीर में है। पिछले 13 साल से भगवान शंकर की मूर्ति को कंधों पर बिठाकर लाते है। मूर्ति के साथ हरिद्वार का गंगाजल होता है। अगले साल पूरे परिवार के साथ कांवड़ यात्रा करेंगे। भोले के प्रति आस्था और भक्ति का असर है कि वे इस कठिन सफर को पूरा करते हैं।
विज्ञापन


भगवान शिव की कृपा से सब मिला
यह मेरी 16वीं कांवड़ यात्रा है। गोमुख से गंगाजल लेकर आ रहा हूं। वर्ष 2008 में शुरुआत की थी, भगवान शिव के प्रति भक्ति हर बार यह यात्रा सफल करती है। -महेंद्र यादव, धनकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेरी 30वीं कांवड़ है। बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन में चला गया था। तब पहली बार कांवड़ उठाई। भगवान शिव की कृपा से काम भी मिला। ताउम्र कांवड़ उठाने का संकल्प लिया है। -अशोक कुमार, सेक्टर-10ए
यह मेरी पहली कांवड़ यात्रा है। अपने 19 वर्षीय बेटे निव्यांश के साथ यात्रा पर निकली हूं। हर कांवड़िया शिविर शिवालय जैसा लग रहा है। -मीनू तंचर, गढ़ी हरसरु, सेक्टर-95


मैं 70 साल की हो गई हूं। गांव के समूह के साथ हर साल कांवड़ यात्रा करती हूं। इस यात्रा में पूरे परिवार की सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। -रामरति, पटौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed