{"_id":"6a67603731b0d8e1f3071b65","slug":"the-ghanteshwar-mahadev-temple-is-as-ancient-as-the-citys-settlement-itself-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95894-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर की बसावट जितना प्राचीन है घंटेश्वर महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर की बसावट जितना प्राचीन है घंटेश्वर महादेव मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजने लगा कांवड़ शिविर, मंदिर में मन्नत पूरी होने पर घंटा चढ़ाने की मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित सदर बाजार के पास पुराना शिवालय घंटेश्वर महादेव मंदिर शहर की आस्था का मुख्य केंद्र है। मान्यता है कि यह मंदिर उतना ही पुराना है, जितनी पुरानी गुरुग्राम की बसावट है। यहां मन्नत पूरी होने पर घंटा चढ़ाने की अनोखी परंपरा है, जिसके कारण परिसर में सैकड़ों घंटे लटके दिखाई देते हैं।
मंदिर परिसर में मुख्य शिवालय के अलावा राम दरबार, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता और नवग्रह मंदिर भी स्थापित हैं। सावन के मद्देनजर मंदिर की धर्मशाला और परिसर में कांवड़ियों के लिए भव्य शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जहां स्थानीय श्रद्धालु सेवा करेंगे। फिलहाल, सावन की शुरुआत से पहले यहां प्रतिदिन शाम 6:30 से 7:30 बजे तक पंडित अयोध्या दास द्वारा राम कथा सुनाई जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 29 जुलाई को सुंदर कांड पाठ और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छह अगस्त से मंदिर में कांवड़ शिविर शुरू हो जाएगा। यह 11 अगस्त को महाशिवरात्रि तक चलेगा। मंदिर में सारे त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैंं। मंदिर धर्मशाला में पुराने समय से दूर दराज से आए लोग ठहरते हैं। यह मंदिर काफी पुराना है। -सुभाष शर्मा, प्रबंधन प्राचीन घंटेश्वर मंदिर