{"_id":"69cd19fdaff19c680f068a95","slug":"the-hospitals-new-building-fell-ill-immediately-after-completion-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83678-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बनते ही बीमार हुई अस्पताल की नई इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बनते ही बीमार हुई अस्पताल की नई इमारत
विज्ञापन
विज्ञापन
लीपापोती कर छुपाई जा रहीं नागरिक अस्पताल के नए ब्लॉक की दरारें, जांच की मांग तेज
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड के नए अस्पताल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस चार मंजिला इमारत में निर्माण कार्य के दौरान ही गहरी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह बढ़ गया है। इससे पहले भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद संबंधित विभाग ने दरारों को भरकर मामले को दबाने की कोशिश की।
हालांकि, मरम्मत के बावजूद दरारें दोबारा उभर आई हैं। तीसरी मंजिल तक जाने वाली सीढ़ियों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते उचित जांच और सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में यह इमारत खतरा बन सकती है। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस इमारत का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। नए ब्लाॅक का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 2027 मार्च में रखा गया है।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस के हरियाणा युवा प्रदेश प्रधान निशित कटारिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है, गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में पहले ही अस्पतालों की कमी है, ऐसे में निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल में सामने आई खामियां चिंता बढ़ाती हैं। आरोप है कि भाजपा प्रशासन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। मामले में जवाबदेही तय करने के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और नई इमारत की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
-- --
अब तक यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था और एसडीओ ने भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी। जहां-जहां दरारें पाई गई हैं, वहां निरीक्षण कराकर स्थिति का आकलन किया जाएगा और आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाएगा।- सुनील, जेई, पीडब्ल्यूडी
Trending Videos