फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Training camp on value addition concludes at Shri Anna

Gurugram News: श्री अन्न में मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Sat, 01 Aug 2026 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Training camp on value addition concludes at Shri Anna
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलेट्स से विभिन्न किस्म के उत्पाद बनाना सीखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और शिकोहपुर कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) के तहत 27 से 31 जुलाई तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रागी, ज्वार, बाजरा और फॉक्सटेल मिलेट जैसे पोषक अनाजों के प्रति जागरुक करना और उनमें मूल्य संवर्धन के जरिए स्वरोजगार की भावना जगाना था। इस प्रशिक्षण का संचालन शिकोहपुर केवीके की गृह विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ. कविता बिष्ट और भारतीय अकृषि अनुसंधान संस्थान की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. निरुपमा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रागी, ज्वार, बाजरा और फॉक्सटेल मिलेट जैसे पोषक अनाजों से विभिन्न स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसमें मिलेट केक, मफिंस, मिठाइयां, नमकीन व्यंजन और इडली-डोसा जैसे किण्वित और भाप में पके खाद्य पदार्थों को तैयार करने की विधियां सिखाई गईं। समापन समारोह में शिकोहपुर की पार्षद सुमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक और एससीएसपी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप लाल ने विशिष्ट अतिथि रहे। इसके साथ ही, प्रतिभागियों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए पूजा शर्मा की बेकरी यूनिट का दौरा भी कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भरत सिंह, डॉ. गौरव पपनै, एल एन यादव, डॉ. नेहा और हरेन्द्र सिंह दहिया ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed