सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS Abhishek Prakash reinstated; order to be effective from March 14

Lucknow: आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद से प्रभावी होगा आदेश; कार्मिक मंत्रालय के पास जाएगी रिपोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
सार

शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि इस बारे में मीडिया को नियुक्ति विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

IAS Abhishek Prakash reinstated; order to be effective from March 14
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल करने का फैसला किया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि इस बारे में मीडिया को नियुक्ति विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Trending Videos


इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के सूत्रों के मुताबिक, निलबंन का एक साल पूरा होने से पहले इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जानी है। इसलिए उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed