{"_id":"69b296592aa4e6165e021e74","slug":"man-pressuring-young-woman-to-marry-and-convert-to-islam-in-lucknow-police-arrested-accused-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: इंस्टा पर हुई दोस्ती, फिर युवती पर जबरन निकाह व धर्मांतरण का डालने लगा दबाव; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: इंस्टा पर हुई दोस्ती, फिर युवती पर जबरन निकाह व धर्मांतरण का डालने लगा दबाव; आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर युवती पर जबरन शादी व धर्मांतरण का दबाव डालने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना इलाके में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन शादी करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी फरदीन खान को बृहस्पतिवार दोपहर ठाकुरगंज के इरम स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
युवती ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, वह मूल रूप से बिहार के रहने वाली है। दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी आरोपी से जान पहचान हुई थी। फरदीन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जबरन शादी का दबाव बनाकर 20 अक्तूबर 2024 को धोखे से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। विरोध करने पर आरोपी ने अपना भी धर्म परिवर्तन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी उसे कलमा पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर कई बार उसकी पिटाई की। आरोप है कि पेट में लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर उसे किसी के हाथ बेचने की धमकी भी दी।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी फरदीन खान गैस डिलीवरी का काम करता है। ठाकुरगंज के कश्मीरी बाग का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।