सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav meets to Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda in Lucknow.

UP: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का अंत होने जा रहा है

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की और भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम यहां असली संत से आशीर्वाद लेने आए थे।

Akhilesh yadav meets to Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम यहां पर आशीर्वाद लेने के लिए आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।

Trending Videos


इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। सपा की सरकार में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था जिसे भाजपा की सरकार ने बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले भी गाय की भलाई के लिए काम कर रहे थे आगे भी फैसले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैस किल्लत की बढ़ी आंच: मुनाफाखोर सेंक रहे रोटियां, 950 वाला घरेलू सिलिंडर मिल रहा 2500 रुपये में

ये भी पढ़ें - तेल कंपनियों का दावा, यूपी में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का कोई संकट नहीं, सीएम की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें


डिप्टी सीएम को डांटकर बाहर निकाल दिया
अखिलेश यादव ने प्रदेश के डिप्टी सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा की बैठक से दोनों डिप्टी सीएम को डांटकर बाहर कर दिया गया। बताया गया कि वहां पर टिकट को लेकर चर्चा होने वाली थी पर ये लोग तो शायद जहां से लड़ें वहां जीते ही न।

एलपीजी संकट के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसले के कारण लोगों को एलपीजी संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घरों में चूल्हे और भट्टी जलाना पड़ रहा है। हालत ये है कि मुख्यमंत्री के अपने जनपद में एलपीजी को लेकर मारामारी हो रही है। लोग गैस के लिए लड़ रहे हैं। इन लोगों में थोड़ा मुख्यमंत्री जी का प्रभाव आ गया है यही कारण है कि वो लाइन में भी नहीं लग पा रहे हैं और आपस में लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed