{"_id":"69b27a4b9354a74fd20815c9","slug":"young-man-died-when-his-speeding-bike-collided-with-an-electric-pole-in-amethi-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत; शादी समारोह से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत; शादी समारोह से लौट रहा था घर
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह से घर लौट रहा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
प्रदीप वर्मा की फाइल फोटो, रोती बिलखती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में अमेठी के संग्रामपुर में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कालीकन-विशेश्वरगंज मार्ग पर भैरोपुर गांव के पास हुआ।
Trending Videos
बताया गया कि भगतपुर निवासी प्रदीप वर्मा पुत्र धर्मवीर वर्मा बुधवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात में हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे तो सड़क किनारे युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। युवक की पहचान कराकरके परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।