{"_id":"69b235f75db48b18490191fd","slug":"video-video-mathabhaugdha-ma-ghayal-haaa-50-hajara-ka-inama-bthamasha-garafatara-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पुलिस को अहम सफलता मिली। मुसाफिरखाना के इसौली मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी मो. इस्लाम उर्फ मच्छर घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से तलाश चल रही थी। उस पर कबाड़ व्यापारी के अपहरण और फिरौती वसूली का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान मो. इस्लाम उर्फ मच्छर के रूप में हुई। वह गोंडा जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस अभिलेख में उसका नाम पहले से दर्ज है और कई मामलों में उसकी तलाश चल रही थी। जांच में सामने आया कि 10 फरवरी को मुसाफिरखाना के कबाड़ व्यापारी रमन अग्रहरि का वाहन समेत अपहरण कर लिया गया था। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी। बाद में करीब आठ लाख रुपये मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मो. इस्लाम घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी से मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों और घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।