{"_id":"69b1c185ffdfc031340f00fb","slug":"308-couples-tied-the-knot-by-taking-rounds-with-each-other-amethi-news-c-96-1-ame1008-160703-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक दूजे के संग फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 308 जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक दूजे के संग फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 308 जोड़ें
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को गौरीगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास स्थित मैदान में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 13 ब्लॉक और चारों निकायों से चयनित 308 जोड़े एक दूजे के संग फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे। पंडाल परिसर में विवाह से जुड़ी रस्मों को पूरे रीति-रिवाज के साथ पूरा कर बिटियों को उपहार व आशीष देकर विदा किया गया।
णस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र और उपहार सामग्री प्रदान की। कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है। डीएम संजय चौहान ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को उज्ज्वल भविष्य और सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि योजना के तहत प्रति युगल कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित करने संग 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री जैसे पांच साड़ियां, ब्राइडल लहंगा, चांदी की पायल और बिछिया, डिनर सेट, कुकर, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, आयरन, गद्दा-तकिया आदि वर-वधू प्रदान किया गया। इसके अलावा 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एसपी सरवणन टी, सीडीओ सचिन कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos