फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया कांड: दोषियों के घर पसरा मातम सा सन्नाटा, बहन बोली- देना चाहिए था सुधरने का मौका

Thu, 11 May 2017 02:32 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
in ravidas camp of nirbhaya convicts there
न‌िर्भया के दोष‌ियों का घर(रव‌िदास कैंप) - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीर्म कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों के आरके पुरम सेक्टर-3स्थित रविदास कैंप में सन्नाटा इस कदर पसरा था कि कोई किसी से बात करने को तैयार नहीं था। कैंप में सब एक-दूसरे का मुंह ताक रहे थे। कैंप में ज्यादातर महिलाए मिलीं। पुरुष काम पर गए हुए थे। दूसरी तरफ दोषी पवन की नाबालिग बहन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताया और कहा कि भाई को सुधरने का मौका देना चाहिए।

in ravidas camp of nirbhaya convicts there
nirbhaya - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता जब आरके पुरम के सेक्टर-3 स्थित दोषियों के निवास स्थान रविदास कैंप में पहुंचा तब तक कैंप के लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी हो गई थी। कैंप में सिर्फ दोषी पवन का घर ए-64 खुला मिला।

in ravidas camp of nirbhaya convicts there
nirbhaya - फोटो : अमर उजाला

​घर में पवन की छोटी 17 वर्षीय बहन ही थी। शुरू में पवन की बहन ने मीडिया पर भड़ास निकाली। आंसू पोछते हुए बहन ने कहा कि उसके भाई को सुधरने का मौका देना चाहिए। उसका परिवार चार वर्ष से सफर कर रहा है। भाई के गम में उसकी बड़ी बहन की मौत हो चुकी है। कोर्ट को एक गलती को माफ कर देना चाहिए। राम सिंह व उसके भाई मुकेश का परिवार पहले ही कैंप से जा चुका है। विनय का परिवार कैंप में ही रहता है। शुक्रवार को विनय का घर बंद था। हालांकि विनय के पड़ोसी उसके घर के पास ही बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
in ravidas camp of nirbhaya convicts there
nirbhaya - फोटो : अमर उजाला

विनय के घर के बगल में रहने वाली एक पड़ोसी महिला ने बताया कि उनके कैंप के लड़के ने गलती तो की है। मगर उसे सुधरने का मौका देना चाहिए। पड़ोसी होने के नाते वह विनय के साथ सहानुभूति रखती है। दूसरी ओर जुवेनाइल कोर्ट से सजा पाए नाबालिग ने भी शहर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
in ravidas camp of nirbhaya convicts there
nirbhaya - फोटो : pti

कैंप की सुधरी हालत
जिस समय निर्भया सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी उस समय रविदास कैंप की हालत बहुत ही खराब थी, गंदगी थी। कैंप में कच्चे घर थे। अब इस कैंप में काफी साफ-सफाई है। काफी झुग्गीनुमा घर पक्के हो गए हैं। कैंप में लाइट व सीवर भी आ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed