फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Millia Islamia's outstanding performance in the RTI transparency audit

Delhi NCR News: आरटीआई पारदर्शिता ऑडिट में जामिया मिल्लिया इस्लामिया का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
825 में से 802 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 के तहत हुए थर्ड पार्टी ट्रांसपेरेंसी ऑडिट में 825 में से 802 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह जामिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही व सुशासन के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऑडिट में जामिया की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोएक्टिव डिस्क्लोजर का मूल्यांकन किया गया।
यह मूल्यांकन केंद्रीय सूचना आयोग से मान्यता प्राप्त सरकारी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया गया। जामिया ने अपनी वेबसाइट पर आरटीआई अधिनियम की धारा-4 के तहत आवश्यक सूचनाओं को व्यवस्थित व उपयोगकर्ता अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराया है, जिससे छात्रों, अभिभावकों व आम नागरिकों को जानकारी आसानी से मिल सके।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि पारदर्शिता केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि अच्छे प्रशासन की पहचान है। रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने इसे विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी व निरंतर प्रयासों का नतीजा बताया। जामिया ने आरटीआई नोडल अधिकारी प्रो. शबाना महफूज सहित आरटीआई सेल, आईटी सेंटर व विभिन्न विभागों के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed