फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर जिस गैंगरेप से हिल गया था पूरा देश अब सामने आया उससे जुड़ा अजीब सच

Tue, 06 Jun 2017 09:18 AM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 06 Jun 2017 09:18 AM IST
सार

जेवर कांड की जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस से साधा संपर्क 
-गुरुग्राम में 28 जनवरी और 29 मई को हुई मिलती-जुलती वारदात 

विज्ञापन
jewar gang rape case and same rape happened in gurugram also
- फोटो : अमर उजाला

जेवर-बुलंदशहर हाईवेे पर 24 मई की रात लूट, चार महिलाओं से गैंगरेप और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की हत्या की जांच गुरुग्राम तक पहुंच गई है। इसकी मुख्य वजह जेवर कांड सेे पूर्व और बाद मेें हैवानियत की मिलती-जुलती वारदात हैं।

गुरुग्राम में हुईं वारदात  

jewar gang rape case and same rape happened in gurugram also
जेवर रेप - फोटो : ANI

इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि सभी वारदात के पीछे एक ही गैंग का हाथ है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में हुई वारदात और जेवर कांड में समानता की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम को जांच का निर्देश दिया गया है। टीम गुरुग्राम पुलिस सेे संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

jewar gang rape case and same rape happened in gurugram also
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

अगर आवश्यकता पड़ी तो टीम वहां जाकर जांच करेगी। जेवर कांड की की छानबीन के दौरान पुलिस को अब तक बदमाशों की पहचान का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस इससे मिलती-जुलती वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jewar gang rape case and same rape happened in gurugram also
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पता चला कि गुरुग्राम में 28 जनवरी और 29 मई को जेवर कांड से ही मिलती-जुलती वारदात हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों प्रदेश की पुलिस एक-दूसरे से जानकारी साझा कर जेवर कांड में शामिल गिरोह तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
jewar gang rape case and same rape happened in gurugram also
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

28 जनवरी की रात मंदपुरा गांव के पास एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी पर 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने कर्मचारियों व उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने कंपनी में मौजूद दो महिला कर्मियों से उनके परिवार के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed