सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election 2019 Result bjp had won even after congress and aap coalition 

कांग्रेस-आप में गठबंधन होता तो भी जीतती भाजपा 

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result  bjp had won even after congress and aap coalition 
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों से पहले अगर दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो भी जाता तो भाजपा ही सातों सीटों पर जीत दर्ज करती। भाजपा को कुल 56.6 फीसदी वोट मिले, जो कांग्रेस (22.5 फीसदी) और आप (18.1 फीसदी) के कुल वोट 40.6 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, 2014 में भाजपा ने 46.4 फीसदी वोट लेकर सातों सीटें जीती थीं। 

Trending Videos


पश्चिमी दिल्ली में मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा को कुल 8,61,146 वोट मिले, जो आप और कांग्रेस प्रत्याशी के कुल वोटों से 3.23 लाख ज्यादा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर आप के दिलीप पांडे और कांग्रेस की शीला दीक्षित के कुल वोटों के मुकाबले 1.73 लाख अधिक मत हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और आप के राघव चड्ढा से 1.98 लाख वोट ज्यादा मिले। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली सीट पर आप की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के कुल वोटों से 1.71 लाख ज्यादा वोट हासिल करते हुए अपनी राजनीतिक पारी का शानदार आगाज किया। 

 चांदनी चौक सीट पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने आप के पंकज गुप्ता और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल के कुल वोटों की तुलना में 87,000 वोट हासिल किए। इसी तरह उत्तर पश्चिमी सीट पर सूफी गायक हंसराज हंस को कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आप के गुग्गन सिंह से 3.17 लाख ज्यादा वोट मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed