सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 women received the Lokmata Ahilyabai Holkar Women's Award

Delhi NCR News: 65 महिलाओं को मिला लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
web -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली। राजधानी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान के पांचवें संस्करण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम कमला पावर वुमन के सहयोग से और निदर्शना गोवानी की पहल पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभर की 65 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान देना है जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और नेतृत्व से समाज में खास योगदान दिया है। पांच साल पहले शुरू हुआ यह मंच अब एक राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान बन चुका है। इसके जरिये महानगरों के साथ साथ छोटे शहरों और आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाता है।
समारोह में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद मनोज तिवारी, अर्जेंटीना के भारत में राजदूत मारियानो काउसीनो, बेनिन गणराज्य के भारत में राजदूत एरिक जीन मैरी जिन्सू और मंत्री प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा शामिल रहे। इस साल सम्मान पाने वाली प्रमुख हस्तियों में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल, टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली, अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी, डॉ. जय मदान, शालिनी पासी और रूपा अय्यर शामिल रहीं। इनके अलावा मणिपुर की जैग्याश्री सोइबम, महाराष्ट्र की मौली अदकुर, जम्मू-कश्मीर की आरिफा जान, वृंदावन की रेनुका गोस्वामी और बिहार की डी. आलिया जैसी कई महिलाओं को भी सम्मान दिया गया। इन महिलाओं को मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षा, कानून, विज्ञान, तकनीक, खेल, सामाजिक सेवा, कला और उद्यमिता जैसे कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर समेत कई राज्यों की महिलाएं शामिल रहीं। आयोजन के पांचवें सफल संस्करण के साथ इस सम्मान ने एक बार फिर देश की महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article