सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Women Entrepreneurs Conference from April 17, more than 300 participants will participate

Delhi NCR News: 17 अप्रैल से राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन, 300 से अधिक प्रतिभागी होंगी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को हिंदी भवन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक महिला उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स और व्यवसायी भाग लेंगी। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सम्मेलन में महिला आरक्षण विधेयक की आवश्यकता, उसके प्रभाव और महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समावेशन, सोशल मीडिया की भूमिका और “स्वस्थ महिला-समृद्ध परिवार” जैसे विषयों पर भी विभिन्न सत्र आयोजित होंगे।
Trending Videos

कैट महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक संगीता पाटिल और कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया के अनुसार, यह मंच महिला उद्यमियों को अपने अनुभव साझा करने और नई नीतियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed