सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman was bitten by dog a few days ago and now dies of a heart attack

कुत्ते के काटने के 10 दिन बाद मौत: कमजोरी महसूस होने के साथ ही आ रहा था बुखार, अचानक हुई दिक्कत और तोड़ा दम

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 17 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

6 मार्च को लावारिस कुत्ते के काटने से घायल महिला की मंगलवार, 17 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेटे ने प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

A woman was bitten by dog a few days ago and now dies of a heart attack
कुत्ते के काटने के कुछ दिनों बाद बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-दो में रहने वाली एक महिला को हाल ही में कुत्ते ने कई जगह पर काट कर घायल कर दिया था। हालांकि, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कुत्ते के काटने के बाद उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

Trending Videos

बेटे डॉ. मनीष ने बताया कि 6 मार्च को उनकी मां पार्क में टहल रही थीं। इस दौरान लावारिस कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन उनके पैर में कई जगह पर कुत्ते ने काट लिया। जिसके कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन लगातार उनके इंजेक्शन लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे मनीष ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद से कमजोरी महसूस हो रही थी। इसके साथ ही उन्हें बुखार आ रहा था। उन्हें लगातार इंजेक्शन लग रहे थे। कुत्ते के काटने के बाद लगने वाले दो इंजेक्शन लग नहीं सके। एक इंजेक्शन 20 मार्च और दूसरा 3 अप्रैल को लगाया जाना था। उन्होंने बताया कि 16 मार्च की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें सीपीआर दिया गया।

अस्पताल में भी उन्हें डॉक्टरों ने बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने आरोप लगाया है कि लावारिस कुत्ते के काटने के बाद ही मां को परेशानी हुई थी कुत्तों के आतंक के कारण ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया है, उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उनकी मां उनके बीच नहीं रही हैं। इसका जिम्मेदार कौन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed