{"_id":"6a515275877d53e05d0b5755","slug":"athletes-won-medals-in-38-events-on-the-first-day-of-the-district-swimming-competition-noida-news-c-1-noi1095-4486426-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने जीते 38 स्पर्धाओं के पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने जीते 38 स्पर्धाओं के पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, राज्य प्रतियोगिता के लिए बढ़ा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमियों के तैराकों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर फ्री-स्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक समेत कुल 38 स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। विजेता खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। विजेता खिलाड़ी 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली उत्तर प्रदेश सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में जीते पदक-
1500 मीटर फ्री-स्टाइल में थेटिस अकादमी के अयान कपूर ने अंडर-19 और वरुण ने अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी की सान्वी बहरी विजेता रहीं। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में डीपीएस के औरम विष्ट, जय स्पोर्ट्स अकादमी के अयान विष्णोई, ज्ञानश्री स्कूल के शिवांश मिश्रा, प्रज्ञान स्कूल की आरोही रॉय, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी की मायरा गुप्ता और उत्सा गंगवार तथा थेटिस अकादमी की भाविका चौधरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में बाल भारती पब्लिक स्कूल के आयु त्यागी, जय स्पोर्ट्स अकादमी की सरेशा अग्रवाल और अयान विष्णोई, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी की मिशिका लवानिया, डीपीएस नोएडा के विष्णु नारायण राय तथा थेटिस अकादमी के वेदांत चंद्र और अदेह गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी के जिगर शर्मा, आदित्य खेर, मायरा गुप्ता, उत्सा गंगवार, काश्र्वी चोपड़ा और शारवी वर्मा विजेता रहे। वहीं ज्ञानश्री स्कूल के शिवांश मिश्रा, जय स्पोर्ट्स अकादमी की सिदाक कौर, स्पर्श ग्लोबल स्कूल के वियान सिंह और पारिनिका स्विमिंग क्लब की न्यासा गुप्ता ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में बाल भारती पब्लिक स्कूल के देव भारद्वाज, श्री साईं अकादमी के प्रज्ञान यादव और थेटिस अकादमी की तनिष्का गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते।