फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five vehicles collide on Noida-Greater Noida Expressway.

Noida News: अचानक ब्रेक लगाने से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़ीं पांच गाड़ियां

Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collide on Noida-Greater Noida Expressway.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लगाने से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। नोएडा से परी चौक की ओर जाने वाली लेन पर हाजीपुर अंडरपास के ठीक ऊपर हादसा हुआ। गाड़ियां टकराने के कारण लेन पर लंबा जाम लग गया। पीछे तक वाहनों की कतार लग गई।

दोपहर 1:45 के करीब पीक आवर में एक्सप्रेसवे पर वाहनों का काफी दबाव था। इस दौरान आगे चल रही अमेज के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही हैरियर टकरा गई। देखते ही देखते पीछे की तीन और गाड़ियां उनसे टकरा गईं। हादसे के बाद चालकों में नोकझोंक की स्थिति बन गई और जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग को सुचारू कराया। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अधिक नुकसान नहीं हुआ है। मामला शांत होने के बाद सभी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed