फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District's Dolly shines at national wrestling; wins bronze medal.

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती में चमकी जिले की डॉली, जीता कांस्य पदक

Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
District's Dolly shines at national wrestling; wins bronze medal.
- अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 53 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला पहलवान डॉली राणा ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉली ने प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, कोच और खेल जगत में खुशी की लहर है। 9 से 12 जुलाई तक महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के राजतपुर बिसाहड़ा गांव की रहने वाली डॉली राणा ने कड़े मुकाबलों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
चयन प्रक्रिया में देशभर के पहलवानों ने लिया था हिस्सा -
डॉली वर्तमान में धूम मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। कोच ने बताया कि डॉली का चयन 28 जून को गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ था। चयन प्रक्रिया में देशभर के प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया था। कोच के अनुसार डॉली कई वर्षों से लगातार मेहनत कर रही हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उन्होंने आत्मविश्वास, फिटनेस और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि यदि डॉली इसी तरह मेहनत करती रहीं तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिए पदक जीत सकती हैं।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने दी बधाई-
डॉली की इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील राजपूत, रंजीत पहलवान, कोषाध्यक्ष संतराम भाटी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने कहा कि डॉली की सफलता जिले की युवा महिला पहलवानों के लिए प्रेरणा बनेगी और अधिक बेटियां कुश्ती में आगे आने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed