फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Excise's influence over authority rules

Noida News: प्राधिकरण के नियमों के ऊपर आबकारी का रसूख

Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Excise's influence over authority rules
पत्र देकर बिना मंजूरी लिए खुलवाए गए खोखों में शराब के ठेके, आबकारी विभाग का कहना कि मंजूरी का इंतजार नहीं कर सकते
विज्ञापन

प्राधिकरण का स्पष्ट कहना कि अभी न जमीन दी गई न मंजूरी, आगे कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजे जाएंगे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में जगह-जगह खोखों में शराब के ठेके खुलवाने वाले आबकारी विभाग का रसूख नोएडा प्राधिकरण के नियमों से ऊपर है। प्राधिकरण का कहना है कि पूरे शहर में अब तक एक भी जगह पर अस्थाई निर्माण में शराब ठेका खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। न ही आबकारी विभाग की तरफ से दिए गए पत्र पर कोई निर्णय लिया गया है। फिर भी यह शराब ठेके जगह-जहग खोखों में आबकारी विभाग ने खुलवा दिए हैं। खुले हुए इन शराब ठेकों को लेकर देखने वाले हैरानी जता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग की तरफ से अब भी खोखों में शराब के ठेकों को जायज ठहराया जा रहा है।
प्राधिकरण में संपत्तियों को किराए पर देने का काम सामान्य प्रशासन से होता है। आबकारी विभाग की तरफ से दिए गए पत्र को आधिकारिक स्तर से सामान्य प्रशसन को भेज दिया गया है। लेकिन सामान्य प्रशासन ने भी कोई निर्णय नहीं लिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य खोखों खासकर वेंडिंग जोन, दूध या जूस की दुकानों की तरह शराब ठेकों की मंजूरी खोखे में चलाने को नहीं दी जा सकती है। न ही ऐसा कोई प्रस्ताव मंजूरी के लिए बढ़ाया गया है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में 15 शराब के ठेके अस्थाई तौर पर खोखे में चल रहे हैं।
विज्ञापन



सेक्टर-100 में मंदिर के सामने शराब ठेका, डीएम से शिकायत

सेक्टर-100 में खोखे में कुछ समय पहले ही खोला गया शराब ठेका वोडा महादेव मंदिर के सामने है। इसको लेकर डीएम को पत्र भेजकर सेक्टर-77 निवासी अमित गुप्ता ने शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह से कहीं पर भी शराब का ठेका खोलने की मंजूरी न दी जाए। मंदिर के सामने शराब का ठेका होना बिल्कुल सही नहीं है। यह शराब ठेका प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 के क्षेत्र में आता है। सर्कल के वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा ने बताया कि ठेका गांव की जिस जमीन पर रखवाया गया है वो विवादित है। प्राधिकरण इस ठेके का आवंटन निरस्त कराने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण की मंजूरी का इंतजार शराब के ठेकों के लिए नहीं किया जा सकता

शराब के ठेके खोखों में संचालन की मंजूरी आबकारी विभाग की तरफ से दी गई है। प्राधिकरण की मंजूरी के बगैर ठेकों का संचालन शुरू होने के सवाल पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि प्राधिकरण की मंजूरी का इंतजार शराब के ठेकों के संचालन के लिए नहीं किया जा सकता है। मंत्रिपरिषद ने आबकारी नीति की मंजूरी दी है जिसमें अस्थाई तौर पर शराब ठेके खोले जाने का प्राविधान है। सभी ठेकों के लाइसेंस जिलाधिकारी के स्तर से जारी हुए हैं और मानक पूरे होने पर जारी किए गए हैं। एक भी ठेका अवैध नहीं है। जिला आबकारी अधिकारी ने दावा किया कि प्राधिकरण ने भले लिखित में मंजूरी नहीं दी है लेकिन मौखिक मंजूरी अधिकारियों ने इन ठेकों के लिए दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed