सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress members staged a protest over the issue of gas cylinders.

Noida News: गैस सिलिंडर के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest over the issue of gas cylinders.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गैस सिलिंडर की किल्लत पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस मुख्यालय के पास से कलेक्ट्रेट तक गैस सिलिंडर के कटआउट के साथ पैदल मार्च भी निकाला। राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने जन समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
Trending Videos

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि सरकार की गैर-जिम्मेदारी के कारण पूरा देश रसोई गैस को लेकर गंभीर संकट में हैं। गैस नहीं मिलने से आम जनता के साथ-साथ गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार काफी परेशान हैं। पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु को भी आम जनता की पहुंच से बाहर कर दिया गया है। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। इस मौके पर कॉर्डिनेटर आलोक गौड़, नरेंद्र चौहान, अजय चौधरी, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, दुष्यंत नागर, अशोक पंडित, श्रुति कुमारी, धर्म सिंह जीनवाल, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed