फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District Magistrate honors national para-archer Lori by presenting a sports kit.

Noida News: राष्ट्रीय पैरा-आर्चर लोरी को डीएम ने खेल किट देकर किया सम्मानित

Fri, 14 Aug 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate honors national para-archer Lori by presenting a sports kit.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय स्तर की पैरा-आर्चर कुमारी लोरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सम्मानित किया। डीएम कार्यालय में उन्होंने लोरी को तीर और खेल उपकरणों की किट प्रदान की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोरी के खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने लोरी को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। लोरी ने डीएम का आभार जताते हुए कहा कि खेल उपकरण मिलने से अभ्यास में काफी मदद मिलेगी। वह आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत करेंगी। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed