फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Collectorate's Public Facilitation Centre will undergo repairs

Noida News: कलेक्ट्रेट के जनसुविधा केंद्र की होगी मरम्मत

Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
The Collectorate's Public Facilitation Centre will undergo repairs
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

----------------------
-प्रशासन ने जनसुविधा केंद्र की छत की गंदगी को कराया साफ
-7 अगस्त को केंद्र के अंदर एक महिला पर गिरी थी फॉल्स सीलिंग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना के बाद प्रशासन कलेक्ट्रेट स्थित जनसुविधा केंद्र की मरम्मत कराएगा। अधिकारियों के निर्देश के बाद संबंधित पटल ने फॉल्स सीलिंग को बदलने सहित अन्य खर्च का आकलन शुरू कर दिया है। जल्द ही इसके लिए बजट मिल सकता है।
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुविधा केंद्र बना हुआ है। यहां पर आधार कार्ड सेंटर भी बना हुआ है। यहां प्रतिदिन कई लोग आय, आधार सहित अन्य कार्याें के लिए आते हैं। जनसुविधा केंद्र की हालात बेहद खराब है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है।
विज्ञापन

सात अगस्त को छत टपकने के कारण फॉल्स सीलिंग एक महिला के ऊपर गिर गई थी। हालांकि महिला को चोट नहीं आई। इस घटना को अमर उजाला ने 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट के जनसुविधा केंद्र में महिला पर गिरी फॉल्स सीलिंग शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अफसरों ने संबंधित विभाग को जनसुविधा केंद्र की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि केंद्र की छत से गंदगी को तत्काल साफ करा दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि जनसुविधा केंद्र की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed