फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang defrauding people with fake gold busted and five accused arrested

नकली सोने के जाल में फंसाते: महिलाओं को झांसे में फंसाकर चेन-कुंडल लूटे, दंपती समेत पांच शातिर गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 05:05 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

बिसरख पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक दंपती और उनका पुत्र भी शामिल है।

विज्ञापन
Gang defrauding people with fake gold busted and five accused arrested
ठगी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने और पैसों का लालच देकर उनसे ज्वैलरी हड़पने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दंपती और उसका पुत्र भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के मोतियों के दो गुच्छे और सिक्के समेत कुल 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु, तीन लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, नौ मोबाइल बैटरी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर नकली सोना असली बताकर उसके बदले रुपये ऐंठते थे।

विज्ञापन


ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह का कहना है कि 10 जुलाई को एक महिला फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। उसने बताया कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है और वह घर से रुपये लेकर आया है। उसके पास बैग में काफी पैसे होने की बात कही गई। 

विज्ञापन

महिला को झांसे में लेकर ज्वैलरी लूटी
महिला के पास बैठे व्यक्ति ने उनसे कहा कि दोनों मिलकर उसकी मदद करेंगे और रुपये आपस में बांट लेंगे। इसके बाद आरोपी ने महिला को झांसे में लेने के लिए अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कही और महिला से भी ज्वैलरी देने को कहा। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अपनी गले की चेन और कानों के कुंडल उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को गुमराह कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी का सहारा लिया। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद निवासी किशोर राय (42), विशाल राय (21), संजू राय (30), सेवा राम राय (60) और मीना (56) शामिल हैं। आरोपी किशोर राय आरोपी सेवा राम राय और मीना का पुत्र है। सभी आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. वर्तमान में शाहबेरी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed