फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JIMS outsourced employees warn of a sit-in protest on August 17 over their demands

Noida News: जिम्स आउटसोर्स कर्मचारी ने मांगों को लेकर 17 अगस्त को दी धरने की चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
JIMS outsourced employees warn of a sit-in protest on August 17 over their demands

विज्ञापन


एक माह बाद भी आश्वासन के बाद मांगें पूरी न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना खत्म हुए करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने अब 17 अगस्त को दोबारा धरना देने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों के अनुसार, धरना समाप्त कराते समय उन्हें मांगों पर कार्रवाई व शासन तक भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। प्रमुख मांगों में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेना, आउटसोर्स कर्मियों को संविदा पर रखना और भविष्य की भर्तियों में नियमानुसार छूट देना शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से जिम्स में सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए रोजगार सुरक्षा व स्पष्ट नीति की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 17 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे और इस बार आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे। कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना खत्म हुए करीब एक माह होने वाला है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। कर्मचारियों ने अब दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि 17 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।


कर्मचारियों के अनुसार, पूर्व में धरना समाप्त कराते समय उन्हें उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों को शासन तक भेजने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेना, आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा पर रखने और संस्थान में भविष्य में होने वाली भर्तियों में उन्हें नियमानुसार छूट के आधार पर शामिल किए जाने की मांग शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से जिम्स में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति की जरूरत है। कर्मचारियों ने कहा कि धरना समाप्त करते समय उन्हें भरोसा दिया गया था कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। एक माह बीतने के बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं होने से उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 17 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उनका कहना है कि इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed