फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Aditya Singh aims to represent the country.

उभरते खिलाड़ी : देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं आदित्य सिंह

Fri, 14 Aug 2026 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Aditya Singh aims to represent the country.
आदित्य सिंह उभरते खिलाड़ी
सेक्टर-34 निवासी 12 वर्षीय आदित्य सिंह बॉक्सिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बना रहे हैं। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह के छात्र आदित्य पिछले एक साल से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह सेक्टर-35 स्थित त्रिनेत्र बॉक्सिंग अकादमी में कोच रवि कुमार के मार्गदर्शन में रोजाना करीब दो घंटे अभ्यास करते हैं। आदित्य ने मई में आयोजित जिला ओलंपिक में पहला स्थान हासिल किया। जून में केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट में अपने वर्ग में रजत पदक जीता। इससे पहले जुलाई 2025 में हुई केवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। अब वह राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनके पास दो स्वर्ण और एक रजत पदक हैं। पिता पवन कुमार ने बताया कि आदित्य हर प्रतियोगिता से पहले अभ्यास का समय बढ़ा देता है। मां गीता देवी ने बताया कि परिवार उसे खेल के लिए पूरा सहयोग देता है। बॉक्सिंग के साथ वह फुटबॉल में भी रुचि रखता है और पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कोच रवि कुमार ने बताया कि आदित्य लगातार अपने खेल में सुधार कर रहा है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed