{"_id":"6a833098326112ebfd010107","slug":"doing-business-between-greater-noida-and-gujarat-will-now-be-easier-noida-news-c-23-1-lko1064-103439-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब ग्रेटर नोएडा और गुजरात के बीच आसान होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब ग्रेटर नोएडा और गुजरात के बीच आसान होगा कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक प्लान की खबर
फोटो:
अब ग्रेटर नोएडा और गुजरात के बीच आसान होगा कारोबार
-ग्रेटर नोएडा में डीएफसीसी के वेस्टर्न कॉरिडोर पर न्यू दादरी स्टेशन से शुरू होगी पार्सल सेवा
-जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट – रैपिड कार्गो सर्विस के तहत रोजाना होगा एक मालगाड़ी का संचालन
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और गुजरात के बीच आज से कारोबार आसान हो जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के साथ आसपास के जिले के कारोबारी अपना सामान आसानी से गुजरात तक भेज सकेंगे। इसके लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अपने वेस्टर्न कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा के न्यू दादरी स्टेशन से जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट–रैपिड कार्गो सर्विस शुरू कर रहा है। यह मालगाड़ी ग्रेटर नोएडा से सामान लेकर गुजरात तक जाएगी और वहां से वापस आएगी।
ग्रेटर नोएडा से मुंबई तक डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। रोजाना 200 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के वेस्टर्न कॉरिडोर का न्यू दादरी स्टेशन बना हुआ है। वहां से अब डीएफसीसी एक नई सेवा शुरू करने जा रहा है। पहले यह सेवा रेवाड़ी तक थी लेकिन उसको अपग्रेड किया गया है। डीएफसीसी के अफसरों बताया कि जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट–रैपिड कार्गो सर्विस से भारी मात्रा में पार्सल की आवाजाही को आसान बनाना। पार्सल एग्रीगेटर और थोक ग्राहकों के लिए नए कारोबार के मौके बनेंगे। यह सर्विस खास तौर पर ई-कॉमर्स कंपनियों, एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनियों, रिटेल कार्गो ऑपरेटरों, कूरियर और लॉजिस्टिक्स एग्रीगेटरों, ट्रांसपोर्टरों और अन्य थोक पार्सल ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। लॉजिस्टिक्स चेन में ग्राहक से सामान इकट्ठा करना, लोडिंग और अनलोडिंग, तय समय पर रेल ट्रांसपोर्टेशन और आखिरी ग्राहक तक डिलीवरी कम से में पहुंचेगी।
इस सेवा से 23 घंटे में पहुंचेगा पार्सल
अफसरों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से रोजाना एक मालगाड़ी रवाना होगी। इसमें 15 डिब्बे होंगे। जो 23 घंटे में गुजरात पहुंचेगी। मंगलवार को पहली ट्रेन 15 डिब्बों में पार्सल लेकर रवाना होगी। गुजरात से भी सामान लेकर ट्रेन वापस आएगी। कारोबारियों को रेलवे में अपने आप को पंजीकृत करना होगा और डिजिटल बुकिंग और वर्चुअल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म (VAP) के माध्यम से डिजिटल बुकिंग होगी। ग्राहक 180 दिन पहले बुकिंग करा सकते है। सड़क की अपेक्षा काफी समय पहले पार्सल पहुंचेगा।
विज्ञापन
गुजरात के न्यू अंछेली तक चलेगी ट्रेन
यह सेवा न्यू दादरी से गुजरात के न्यू अंछेली तक शुरू होगी। न्यू अंछेली के साथ अहमदाबाद के न्यू मोतीदाऊ स्टेशन पर भी ट्रेन रुकेगी। दोनों जगह से ग्रेटर नोएडा सीधा जुड़ जाएगा। वहीं न्यू अंछेली से न्यू दादरी तक वापस आने की सेवा 20 अगस्त से शुरू होगी। अगर कारोबारी वापसी में भी माल लाता है तो उनको 5 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।
यह होगा फायदा
-भरोसेमंद और समय-सारणी के अनुसार पार्सल ट्रांसपोर्टेशन
-वीएपी के माध्यम से पारदर्शी और डिजिटल बुकिंग
-180 दिन पहले तक बुकिंग की सुविधा
-एंड-टू-एंड रेल-रोड लॉजिस्टिक्स इंटीग्रेशन
-एग्रीगेटर्स और बड़े ग्राहकों के लिए व्यापार के बड़े मौके
-बेहतर अनुमान और ऑपरेशनल क्षमता
-वापसी यात्रा के माल ढुलाई शुल्क पर छूट
-सड़क से रेल तक ट्रांसपोर्ट के तरीके में बदलाव के लिए समर्थन