पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspired by the Indian women's team, daughters of Noida are nurturing the dream of playing for Team India.

Noida News: भारतीय महिला टीम से मिली प्रेरणा, नोएडा की बेटियां संजो रहीं टीम इंडिया का सपना

Wed, 01 Jul 2026 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Inspired by the Indian women's team, daughters of Noida are nurturing the dream of playing for Team India.
- विश्व कप में हार के बाद भी नहीं टूटा हौसला, क्रिकेट मैदानों पर बढ़ा बेटियों का उत्साह
विज्ञापन

आदित्य प्रताप सिंह
नोएडा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही टी-20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन उसके जज्बे ने नोएडा की नन्ही क्रिकेटरों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है। शहर की क्रिकेट अकादमियों में अभ्यास करने वाली बेटियां अब टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना लेकर रोज मैदान पर पसीना बहा रही हैं। सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल, सेक्टर-34 बिलाबोंग, सेक्टर-131 एमवीएम, सेक्टर-115 रणभूमि, सेक्टर-135 शहीद भगत सिंह और सेक्टर-128 सुपर स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को भी बालिकाएं नियमित अभ्यास करती नजर आईं।

पिछले कुछ वर्षों में नोएडा में महिला क्रिकेट का दायरा तेजी से बढ़ा है। जहां पहले क्रिकेट अकादमियों में लड़कियों की संख्या बेहद कम होती थी, वहीं अब बड़ी संख्या में बालिकाएं नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। टी-20 विश्व कप के दौरान इन खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम के मुकाबले पूरे उत्साह के साथ देखे और उनके संघर्ष से प्रेरणा ली। फिटनेस विशेषज्ञ तूलिका सिंह ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने यह साबित किया है कि हार अंत नहीं होती, बल्कि आगे बढ़ने का नया अवसर होती है। यही सोच अब नोएडा की युवा खिलाड़ियों में भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कोट-
अब लड़कियां महिला क्रिकेटरों को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ रही हैं। -पूनम भारद्वाज, क्रिकेट कोच
हर हार के बाद मैदान में लौटना ही भविष्य के चैंपियन की पहचान है। -सूर्यांश यादव, क्रिकेट कोच
मैं भी एक दिन भारत के लिए खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। -श्रद्धा यादव, क्रिकेट खिलाड़ी
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर से मुझे हर दिन बेहतर खेलने की प्रेरणा मिलती है। -अदिति पाल, क्रिकेट खिलाड़ी
टीम इंडिया की जर्सी पहनना मेरा सबसे बड़ा सपना है। -जियांशी यादव, क्रिकेट खिलाड़ी
मेहनत करूं तो नोएडा से भी दुनिया के बड़े मैदानों तक पहुंच सकती हूं। -वैष्णवी यादव, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed