पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers will get special leave on July 2, 3, and 4.

Noida News: 2, 3 और 4 जुलाई को शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

Wed, 01 Jul 2026 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers will get special leave on July 2, 3, and 4.
ग्रेटर नोएडा। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को 2, 3 और 4 जुलाई को विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इन तिथियों पर होने वाली परीक्षा में लगभग 1600 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को देखते हुए शिक्षकों को अवकाश देने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें। प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था। सरकारी नियमों के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी योग्यता अनिवार्य है, जो प्रमोशन और सेवा विस्तार के लिए आवश्यक मानी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed