सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lawyers went on strike to protest against e registration not a single deed was registered in Noida

Noida: ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, विभागीय दरवाजे रहे बंद

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा में ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हड़ताल शुरू कर दी। सुबह कर्मचारी आए, लेकिन विभागीय काम नहीं हो सके, इसके बाद गेट बंद कर दिए गए। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Lawyers went on strike to protest against e registration not a single deed was registered in Noida
वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा में ई पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हड़ताल शुरू कर दी। सुबह कर्मचारी आए, लेकिन विभागीय काम नहीं हो सके, इसके बाद गेट बंद कर दिए गए। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।



शहर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता और डीड राइटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की। शासन स्तर से रजिस्ट्री को लेकर बदलाव करने की तैयारी है। प्राधिकरण समेत अन्य सरकारी विभाग अपनी प्रापर्टी या भूखंड का आवंटन या लीज डीड अपने कार्यालय में कर सकेंगें। निबंधन विभाग की ओर से इसके लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सब लीज और फ्री होल्ड की बिक्री पर रजिस्ट्री निबंधन विभाग में होगी। डीड राइटर्स ने इसको निजीकरण बताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल है। आरोप है कि इससे डीड राइटर्स का कार्य प्रभावित होगा। शासन स्तर से जारी हुए आदेश की वापसी तक डीड राइटर्स और अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, विभागीय दरवाजे रहे बंद
बृहस्पतिवार को निबंधन विभाग कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। ऐसे रजिस्ट्री कराने के लिए आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed