{"_id":"69a5cfed370def3cea017f7e","slug":"protest-against-university-fir-against-student-leaders-noida-news-c-491-1-gnd1001-4579-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन, छात्र नेताओं पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन, छात्र नेताओं पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए रोबोट विवाद को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय के खिलाफ उग्र प्रदर्शन पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने रविवार को दनकौर कोतवाली में जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी थी।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एनके गौर की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 फरवरी को आरोपियो ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दिन विश्वविद्यालय परीक्षाएं चल रहीं थी। इसके बाद 28 फरवरी को फिर विश्वविद्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। मामले में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, प्रशांत भाटी, प्रिंस भाटी और अक्षय चौधरी समेत अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos