{"_id":"69a6927319858c7143043be4","slug":"video-greater-noida-man-accused-of-abetting-suicide-of-woman-sent-to-jail-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को जेल भेजा; मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को जेल भेजा; मोबाइल बरामद
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:19 PM IST
Link Copied
सहमति संबंध में रहने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक को बिसरख कोतवाली पुलिस ने किया सोमवार को पैरामाउंट गोल चक्कर के पास से गाजियाबाद निवासी राहुल बंसल (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से अधिवक्ता है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिससे मृतक युवती से वार्तालाप की जाती थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
रोज टावर गार्डन सिटी-1 में सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने 28 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन का आरोप है कि युवती ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। आरोपी युवक द्वारा बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।
महिला की बहन ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी राहुल ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उसकी बहन जमीन पर पड़ी हुई थीं। आरोपी युवक की ही इस घटना में संलिप्तता है। उसका मृतका से वर्ष 2020-21 से संबंध था। उसने महिला को विवाह का झांसा देकर धोखा दिया था।
12 दिसंबर 2025 को आरोपी की बुआ एवं बहन ने शिकायकर्ता के दिल्ली स्थित घर पर आए और धमकाने का प्रयास किया था। उनकी बहन स्वभाव से अत्यंत खुशमिजाज थीं। वह आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती थीं। मृतका की बहन सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर जांच की मांग की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।