{"_id":"69f2122413b4ebddea06e01a","slug":"teenager-murdered-and-false-missing-person-fir-lodged-noida-news-c-491-1-gnd1001-6404-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किशोरी की हत्या कर कराई गुमशुदगी की झूठी प्राथमिकी, सौतेला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किशोरी की हत्या कर कराई गुमशुदगी की झूठी प्राथमिकी, सौतेला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
जेवर थाना क्षेत्र के आरएंडआर कॉलोनी के गांव रोही में 20 अप्रैल को हुई वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने किशोरी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में हत्या का मामला निकला। आरोपी की निशानदेही पर किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है।
आरएंडआर कॉलोनी के गांव रोही निवासी सुरेंद्र ने 21 अप्रैल को 14 वर्षीय अंजली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि अंजली 20 अप्रैल को दूध लेने दुकान गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि सौतेले पिता सुरेंद्र से किशोरी का अक्सर विवाद होता था। संदेह होने पर पुलिस ने जब सुरेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मारपीट के दौरान हुई थी मौत
आरोपी ने बताया है कि किशोरी हमेशा उल्टा जवाब देती थी और उसकी बात नहीं सुनती थी। इसी को लेकर 20 अप्रैल को उसने किशोरी की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वर्जन
पुलिस को आरोपी की कहानी पर संदेह हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी नजर आया था, जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है। -डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त
Trending Videos