सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toll will be removed on the ramps for going to Sector 28 and 29 from Yamuna Expressway.

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे से सेक्टर-28 व 29 जाने के लिए रैंप पर हटेगा टोल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Toll will be removed on the ramps for going to Sector 28 and 29 from Yamuna Expressway.
विज्ञापन
- यमुना एक्सप्रेसवे का टोल प्रबंधन देख रही कंपनी कर रही वसूली, यीडा सीईओ ने बंद करने को कहा
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे से सेक्टर-28 व 29 आना-जाना सुगम हो सकेगा। यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर टोल प्रबंधन देख रही कंपनी को यहां बने रैंप पर टोल की वसूली बंद करने के लिए कहा है। इससे पहले उद्यमी और स्थानीय लोगों की तरफ से भी जबरन टोल वसूली की शिकायत प्राधिकरण में की गई थी।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क और सेक्टर-29 में औद्योगिक विकास तेज होने से यहां आवाजाही बढ़ी है। सेमीकंडक्टर पार्क पर भी काम शुरू हो गया है। इससे आसपास भी अब विकास तेज होगा। इसके लिए सेक्टर-28 व 29 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बने रैंप का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे के प्रबंधन को कहा गया है कि यहां टोल की वसूली बंद करें। सीईओ को यह भी शिकायत पूर्व में की गई थी कि टोल की वसूली का विरोध करने पर झगड़े की स्थिति भी बनती है। इससे आए दिन यहां विवाद बने रहते हैं। इन विवाद को भी खत्म करने के लिए इस फैसले से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रैंप के अलावा ग्रेटर नोएडा की तरफ दो और रैंप वर्तमान में उपयोग में हैं। इन पर भी टोल की वसूली एक्सप्रेसवे का प्रबंधन करता है। इनमें से एक रैंप बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट स्पोर्ट्स सिटी और दूसरा सेक्टर-18 के पास बना हुआ है। यहां भी वाहनों से यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करने के नाम पर टोल की वसूली की जाती है। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के 20 किमी के दायरे को टोल मुक्त रखने की योजना है। ऐसे में भविष्य में इन दोनों रैंप पर भी टोल लगाने की समीक्षा की जाएगी। अभी यमुना सिटी में 60 मीटर सर्विस लेन बने होने की वजह से इन रैंप का उपयोग न्यूनतम ही होता है। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है।
सर्विस लेन अधूरी होने से एक्सप्रेसवे से ही रास्ता
सेक्टर-28 व 29 के अलावा रबूपुरा जाने के लिए अभी यमुना सिटी में 60 मीटर सर्विस लेन का काम अधूरा है। ऐसे में वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना होता है। रैंप से उतरने के समय टोल कंपनी वसूल लेती है। जबकि, पहला टोल ही जेवर पर है। ऐसे में यहां टोल खत्म करने की मांग लोगों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed