सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman and her lover assaulted, FIR lodged against four

Noida News: युवती व प्रेमी के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Woman and her lover assaulted, FIR lodged against four
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित दौलत राम कॉलोनी में युवती और उसके साथ रह रहे युवक के साथ मारपीट की गई। चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की युवती की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। शादी से पहले एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजनों के दबाव में उसने शादी कर ली। शादी के बाद पति की प्रताड़ना से परेशान होकर होेकर वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ दौलत राम कॉलोनी में रहने लगी। युवती का आरोप है कि 20 अप्रैल को उसके परिजन दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed