{"_id":"6a441886efc25d377e0e7e1e","slug":"bulldozers-raze-three-illegal-colonies-in-nuh-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113239-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को इंडरी उपमंडल के तीन गांवों में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने गांव इंडरी, कलियाका और बरोटा में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान इंडरी गांव में लगभग चार एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान, आठ डीपीसी और कच्ची सड़कों को हटाया गया। इसके बाद कलियाका में करीब पांच एकड़ क्षेत्र में तैयार किए गए सड़क नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ दिया गया। वहीं बरोटा गांव में एक एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी की कच्ची सड़कों को भी जेसीबी मशीनों से उखाड़ दिया गया।
डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट की खरीद से पहले उसकी सरकारी मंजूरी और कानूनी स्थिति की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के नुकसान या कानूनी विवाद का सामना न करना पड़े।